एक मिस्ड काल / अशोक कुमार शुक्ला

एक मिस्ड काल / अशोक कुमार शुक्ला
मोबाइल पर
आज फिर
दिखलायी दी है
एक मिस्ड काल।

जैसे
राख के ढेर में
बच रही कोई चिंगारी
छिटक कर
आ गिरी हो
किसी सूखे पत्ते पर।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *